सीवान: जिले में बुधवार को धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के गांधी मैदान से यात्रा निकाली और गाजे बाजे के साथ जेपी चौक पहुंची। इसके बाद वापसी में अस्पताल मोड़, शांति वट वृक्ष, तुरहा टोली, बड़ी मस्जिद होते हुए गांधी मैदान पहुंची और यात्रा समाप्त हो गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर नाचते-झूमते सभी ने पर्व को शांति से मनाया।