A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedसागर

राजनीति में ‘आया राम गया राम’ की एक नई चलन चल गई है

नेताओं के दल बदलने से दलों को कोई फर्क नही पड़ता

सागर। ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी खुरई एंड शाकिर खान का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता ही बता सकते हैं कि वे किस डर या लालच में वे भाजपा में जा रहे हैं, उनका यह भी कहना है कि उनके जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हैं। ब्लाक अध्यक्ष शाकिर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना बड़ा आम हो गया है। सालों तक किसी पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद नेता मनमाफिक सम्मान नहीं मिलने पर पाला बदलते देखे गए हैं। नेताओं, विधायकों या सांसदों के लिए पहले भी यह कोई बड़ी बात नहीं थी और आज भी कुछ ऐसा ही है। इस तरह के नेताओं और विधायकों को दलबदलू कहा जाता है। भारत में पाला बदलने की इस प्रवृत्ति के लिए ‘आया राम गया राम’ वाक्य का भी इस्तेमाल होता है। लगातार पिछले दो दिन से भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं पर ब्लाक अध्यक्ष शाकिर खान ने निशाना साधा, खान का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता ही बता सकते हैं कि वे किस डर या लालच में वे भाजपा में जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि उनके जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे सहित कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंन कहा कि “कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का कारण तो वे ही बता सकते हैं कि वे डर की वजह से जा रहे हैं या लालच की वजह से, कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं को देने में कमी नहीं छोड़ी। पार्टी ने इन्हें खूब दिया है, जब भी केंद्र की बात हो या राज्य की या फिर पार्टी में पद और मान-सम्मान की बात हो। आज जिस प्रकार से चुनावी मौसम में क्या लोभ लालच है, क्या डर है, यह तो वे ही बता पाएंगे।
कांग्रेस का कार्यकर्ता जानता है क्या करना है : नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि “इन नेताओं के जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता जिस दिन टूटेगा उस दिन पार्टी को नुकसान होगा, नेताओं के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूत हैं और वो जानते हैं कि हमें क्या करना है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!