*खापरखेड़ा* प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के खापरखेड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता नागवंशी, नेपाल पटेल, कमलेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज पुरोहित, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल अहिरवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नर्मदा मेहरा, महेंद्र साहू, दीनदयाल साहू, राजेश साहू, राहुल सरकार, मनीष चतुर्वेदी, मलिक पटेल, चतुर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
