मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी*स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का खापरखेड़ा में भव्य स्वागत**दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*प्राथमिक शाला बगबुडा पारा में पानी की किल्त,प्राथमिक शाला बगबुडा पारा में पानी की किल्त,पुंछ के मुख्य बाजार में पुलिस अधिकारियों का औचक दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पुंछ, 22 अक्टूबर: दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नपुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी*स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का खापरखेड़ा में भव्य स्वागत**दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*प्राथमिक शाला बगबुडा पारा में पानी की किल्त,प्राथमिक शाला बगबुडा पारा में पानी की किल्त,पुंछ के मुख्य बाजार में पुलिस अधिकारियों का औचक दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पुंछ, 22 अक्टूबर: दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्न
Narmadapuramधार्मिकमध्य प्रदेश

*दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*

*खापरखेड़ा।* दशहरा उत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार पारम्परिक रूप से दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां काली की मनमोहक…

*दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*
WhatsApp Facebook

*खापरखेड़ा।* दशहरा उत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार पारम्परिक रूप से दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां काली की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं और भक्तिमय भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने लगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति वीर बजरंग अखाड़े द्वारा दी गई। मंच संचालन मुकेश पुरोहित ने किया। समस्त समिति सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।

*विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा -* "खापरखेड़ा की यह धार्मिक परंपरा सराहनीय है। गांव के विकास और हर सहयोग के लिए मेरी जहां भी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा उपस्थित रहूंगा। आप सभी ने जो उत्साह दिखाया है, वह हमारी संस्कृति को जीवंत रखेगा।"

*सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा -* "दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं में हमारी सनातन संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ती है और गांव में एकता बनी रहती है।"

*सरपंच सुलभ गोयदानी ने कहा -* "समस्त ग्रामवासियों और समिति के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफल हुआ है। भविष्य में भी इसी तरह सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाएंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, श्रोतागण एवं सभी सनातनी धर्मप्रेमी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा