मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन मेंस्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन में
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेश

डिंडौरी स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी ने पटवारी रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव…

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेश
WhatsApp Facebook

डिंडौरी स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी ने पटवारी रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार अमरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। पटवारी चौहान ग्राम भैंसवाही पटवारी हल्का नंबर 77 राजस्व निरीक्षक मंडल सक्का में पदस्थ थे।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के आवासीय भूखंडों का अभिलेख तैयार कर अधिकार अभिलेख एवं रजिस्ट्री वितरित किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। संबंधित हल्के में भौतिक सत्यापन, सर्वेक्षण तथा स्वामित्व योजना के आवेदन एवं रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण नहीं किया गया था। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रगति तथा हल्के से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई।

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत जारी आदेश में पटवारी रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डिण्डौरी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।