मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन मेंस्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन में
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानित

डिंडौरी स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तहसील समनापुर में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक को…

स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानित
WhatsApp Facebook

डिंडौरी स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तहसील समनापुर में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने फूलमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडौरी रामबाबू देवांगन भी उपस्थित रहे।

पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक द्वारा अब तक 120 रजिस्ट्रियों का कार्य पूर्ण किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले में सर्वाधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण करने वाले पटवारी के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके उत्कृष्ट कार्य से स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन को गति मिली है तथा ग्रामीणों को संपत्ति संबंधी अधिकार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता एवं समर्पण महत्वपूर्ण है। उन्होंने अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए स्वामित्व योजना के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने का आह्वान किया।

जितेन्द्र कुमार रजक की यह उपलब्धि मैदानी अमले के लिए प्रेरणास्रोत है तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य को गति देने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।