आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
आलीराजपुर:- (दीपक शर्मा)
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला आलीराजपुर द्वारा जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक निर्धारित एजेंडा अनुसार आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप द्वारा सभी एजेंडा बिंदुओं के संदर्भ में नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु निम्नानुसार रहे—
1. योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा: श्री सुधीर तिवारी, विकासखंड समन्वयक, जोबट द्वारा परिषद की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला समन्वयक द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई।
2. नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा: संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों, उपलब्धियों तथा गतिविधियों की समीक्षा कर कार्यों में गुणवत्ता एवं सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
3. शासकीय विभागों की योजनाओं की जानकारी: विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नवांकुर संस्थाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।
4. आगामी कार्ययोजना: श्री नागरिया सस्तिया, विकासखंड समन्वयक द्वारा आगामी माह के अभियानों एवं कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जिला समन्वयक द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
5. मोबाइल ऐप एवं एमआईएस प्रशिक्षण: श्री विमल वर्मा, संगणक संचालक द्वारा मोबाइल ऐप एवं एमआईएस पोर्टल पर गतिविधियों की प्रविष्टि, जियोलोकेशन फोटोग्राफ एवं प्रतिवेदन अपलोड करने संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
6. एमआईएस रिपोर्टिंग: श्री राम सिंह निगवाल, विकासखंड समन्वयक द्वारा बैठक की जानकारी, उपस्थिति, फोटोग्राफ एवं व्यय विवरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
7. प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण की तैयारी: सभी सेक्टर प्रभारियों को प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण के प्रभावी आयोजन हेतु राज्य कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्ययोजना का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण की पूर्व तैयारी, प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
विशेष समीक्षा एवं मार्गदर्शन: जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप द्वारा सभी एजेंडा बिंदुओं के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं के कार्यों, प्रगति, सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं आगामी लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संस्थाओं एवं सेक्टर प्रभारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रियता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक का समापन आगामी कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
