देश के ख्याति प्राप्त कवि-कवयित्रियां बांधेंगे समां, मां हरसिद्धि मंदिर परिसर में होगा आयोजन….
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। मां हरसिद्धि की पावन नगरी सिंघाना में बुधवार, 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। रात 8 बजे से मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में होने वाले इस आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त हास्य कवि एवं कवयित्रियां अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हंसी और काव्य रस से सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजक छावनी मित्र मंडल द्वारा तैयारियां की गई हैं।
कवि सम्मेलन में जयपुर के कमल मनोहर मंच संचालन करेंगे, जबकि धार जिले के नालछा से धीरज शर्मा (हास्य) सुधाकर के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा शाजापुर के दिनेश देसी जी, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) की कोमल नाजुक (श्रृंगार), कानपुर (उत्तर प्रदेश) की अंकिता शुक्ला (गीत-गजल), टिमरनी (हरदा) के मुकेश शांडिल्य (हास्य), राजस्थान के अंजना बारा के देवेंद्र बैष्णव पंडित (हास्य), खरगोन के जितेंद्र यादव (हास्य) और सिंघाना के पंकज रांठौर (प्रखर) काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में वीर रस की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजकों के अनुसार, कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य के साथ श्रृंगार, गीत-गजल और वीर रस की रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया जाएगा। इस तरह के आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को समृद्ध करने के साथ साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुधि श्रोताओं को किया आमंत्रित
आयोजक छावनी मित्र मंडल ने समस्त सुधि श्रोताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। आयोजन में मां हरसिद्धि मंदिर भंडारा समिति एवं मां हरसिद्धि मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति, सिंघाना विशेष सहयोगी हैं। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की है।
