मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगसहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीशारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन-पूजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशहमीरपुर :मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौतनगर पंचायत घोषी में नाला सफाई की मांग, नाली के पानी में आवागमन को विवशअक्टूबर को पैदल मार्च की तैयारी को लेकर सपा की बैठक*396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया*सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित, नगर परिषद डिंडोरी आमजन को मिला योजनाओं का लाभसेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बजाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजितप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांग
Jammuजम्मू और कश्मीरधार्मिक

सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार: अशोक शास्त्री हवन-पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ दोमाना के मंदिर मोहल्ले में श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ दोमाना के मंदिर मोह

सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार: अशोक शास्त्री हवन-पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ दोमाना के मंदिर मोहल्ले में श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ राजेश कुमार जेके दोमाना…

सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार: अशोक शास्त्री हवन-पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ दोमाना के मंदिर मोहल्ले में श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ दोमाना के मंदिर मोह
WhatsApp Facebook

सनातन ही बन सकता है विश्व शांति का सूत्रधार: अशोक शास्त्री
हवन-पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ दोमाना के मंदिर मोहल्ले में श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ

राजेश कुमार जेके

दोमाना के मंदिर मोहल्ले में शनिवार को हवन-पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। स्थानीय भागवत मंडली की ओर से आयोजित यह धार्मिक आयोजन 3 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा। सप्ताह के दौरान संत अशोक शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देंगे। आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
श्रीमद्भागवत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सुबह विधिवत हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संत अशोक शास्त्री ने आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अशोक शास्त्री ने कहा कि आज पूरा विश्व गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की संकीर्ण सोच तथा वर्चस्व की लड़ाई ने उसे अहंकारी बना दिया है, जो आज अनेक विवादों की जड़ बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वह अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का संदेश मानवता को शांति और सद्भाव की दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अशोक शास्त्री ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन और धार्मिक आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सकती है तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद मिल सकती है।

भागवत सप्ताह के प्रथम दिन भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय, शाम भोगिया, नरेश जमबाल, जगदीश राज, मोहन सिंह, रतन भोगिया, सुभाष सैठ, रवि शंकर, सुशुपाल शर्मा, शुभम भोगिया, राम लाल भोगिया, राज कुमार भोगिया, पंडित अनिरुद्ध खजूरिया, सुनिल वर्मा, प्रदीप सैठ, एवं दुमाना की युवा मंडली, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।