डिण्डौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी विद्यालय स्पर्धा का आयोजन सांदीपनि विद्यालय खुड़िया के इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अमरपुर, समनापुर, मेहंदवानी, बजाग, करंजिया, डिण्डौरी एवं शहपुरा विकासखंड की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं सहित कोच एवं मैनेजर उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय स्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में जिला मंडला के नैनपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में डिण्डौरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्राचार्य अमर सिंह ठाकुर, प्रशिक्षक धर्मेंद्र मार्को, गजेंद्र वर्मे, मोनू जाटव, रोहित चंद्रौल, डॉ. कविता छीरसागर, मिथलेश नरते, नारायण मरावी, सुनील मरकाम, श्रीमती अनुसुईया वालरे, दिव्यांशु सिंह, कृष्णकांत सिंह, सोनू प्रजापति, श्रीमती शिवानी धाकड़ एवं अरुण मौर्य सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।
