A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्नों ने जिला पदाधिकारी को बांधी राखी, दिया प्रेम, सुरक्षा और सम्मान का संदेश

बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना।


जहानाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल एवं फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधकर पर्व को विशेष बना दिया। बच्चों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं, वहीं जिला पदाधिकारी ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

जिस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बच्चों की इस सुंदर पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रेम, भाईचारा, संवेदनशीलता, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने जहानाबाद के सभी प्यारे नागरिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिले में आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारा एवं सौहार्द सदैव बना रहने की कामना की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button