जहानाबाद। सरकारी शिक्षकों का वेतन अब ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की दैनिक ‘इन’ और ‘आउट’ हाजिरी को वेतन भुगतान से अनिवार्य रूप से जोड़ दिया है। किसी दिन पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर संबंधित शिक्षक को उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा और वेतन में कटौती की जाएगी। निर्देश के अनुसार, यदि कोई शिक्षक एक माह में तीन दिन विद्यालय पहुंचने में देरी करता है या निर्धारित समय से पहले विद्यालय छोड़ता है, तो एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। डीईओ ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापकों को एक माह का ई-शिक्षाकोष डाटा निकालकर शिक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन करना होगा। साथ ही प्रत्येक माह अनुपस्थिति विवरणी के साथ शपथ पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग के निर्देश के बाद विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-शिक्षाकोष पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
धनतेरस-दिवाली पर डॉ. सरस्वती वर्मा ने बांटा प्यार, सभी अस्पताल कर्मियों को दिया खास गिफ्ट
चुनार: धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर में खुशियों का माहौल रहा। अस्पताल की…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर।
चुनार, मिर्जापुर | 10 अक्टूबर । आज सुबह लगभग 8 बजे चुनार के टेकौर रोड हनुमान जी / शीतला माता…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।
जनता जनार्दन इण्टर कालेज भुड़कुड़ा मीरजापुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (गंगा जोन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चुनार/वाराणसी, 5 अक्टूबर।* स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चुनार का जाना-पहचाना नाम सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर की हेड डॉ.…