मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ टांडा रोड रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* *इंदौर–छोटा उदयपुर रेल परियोजना आदिवासी अंचल के विकास की नई धुरी बनेगी : श्रीमती सावित्री ठाकुर*

WhatsApp Facebook

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ टांडा रोड रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण*

*इंदौर–छोटा उदयपुर रेल परियोजना आदिवासी अंचल के विकास की नई धुरी बनेगी : श्रीमती सावित्री ठाकुर*

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज अपनी लोकसभा क्षेत्र की गंधवानी विधानसभा अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर–छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे टांडा रोड रेलवे स्टेशन का मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशन निर्माण एवं परियोजना की प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए रेलवे अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र आधुनिक एवं सुरक्षित रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में आज़ादी के बाद पहली बार रेल परियोजना का पहुँचना ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह केवल एक रेलवे लाइन नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास का नया अध्याय है। रेल संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा वर्षों से बेहतर परिवहन सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे लाखों लोगों का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य अभूतपूर्व गति से हो रहा है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।