मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न,मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावे-आपत्तियों एवं पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न,मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावे-आपत्तियों एवं पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न,मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावे-आपत्तियों एवं पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई

पांढुर्णा/12 जून 2026/
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री मेघा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन, प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण तथा स्थानीय निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति, प्राप्त आवेदन-पत्रों तथा मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, तहसीलदार सौंसर श्री मुकेश बेलवंशी, नायब तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री अश्विनी गोहिया एवं
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद छगानी
सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)सुश्री मेघा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।