
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
रवि खापरे ने संभाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
पांढुर्णा, 10 जून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि खापरे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम एवं ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, विधायक निलेश उईके, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुसनलाल उईके तथा जनपद पंचायत अध्यक्षा लतासिंह तुमडाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने रवि खापरे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कांग्रेस को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष रवि खापरे ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

