A2Z सभी खबर सभी जिले की

अब हैदराबाद की राह होगी आसान, पांढुर्णा मार्ग से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन,रीवा से हैदराबाद तक सीधी रेल सेवा का सपना साकार, पांढुर्णा मार्ग से चलेगी रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, क्षेत्र को मिली एक और बड़ी रेल सौगात

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

अब हैदराबाद की राह होगी आसान, पांढुर्णा मार्ग से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन,रीवा से हैदराबाद तक सीधी रेल सेवा का सपना साकार, पांढुर्णा मार्ग से चलेगी रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, क्षेत्र को मिली एक और बड़ी रेल सौगात

पांढुरना – संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विवेक (बंटी) साहू के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति समर्पण के फलस्वरूप नई रेलगाड़ी संख्या 20158/20157 रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह ट्रेन पांढुर्णा मार्ग से रीवा को सीधे हैदराबाद के चर्लपल्ली स्टेशन से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles


जानकारी के अनुसार सांसद बंटी विवेक साहू ने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नई रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था। उनके निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल का परिणाम है कि इस महत्वपूर्ण रेलगाड़ी को संचालन की स्वीकृति मिल गई है।


नई रेल सेवा शुरू होने से छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र, पांढुर्णा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहर हैदराबाद तक सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करना भी आसान हो जाएगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने और क्षेत्र को बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भविष्य में भी कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी।
नई रेल सेवा की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों एवं रेल यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Show More
Back to top button