A2Z सभी खबर सभी जिले की

तेली समाज ने 197 प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

तेली समाज ने 197 प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
पांढुरना। तेली समाज संगठन पांढुरना द्वारा रविवार को संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 197 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी साहू के पिताश्री नरेंद्र साहू, साहू समाज छिंदवाड़ा के अध्यक्ष कलीराम साहू तथा नगरपालिका परिषद पांढुरना के अध्यक्ष संदीप घाटोडे रहे। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक गजानन ब्रम्हे एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक विजय कलमधाड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेली समाज संगठन के अध्यक्ष भूषण केवटे ने की।


इस अवसर पर गजानन ब्रम्हे एवं विजय कलमधाड़ ने विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर और जीवन मूल्यों के संबंध में प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं अनंत बालपांडे ने विद्यार्थियों को जेईई (JEE) एवं नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
अपने संबोधन में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी सफलता का सम्मान नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता की मेहनत, त्याग और तपस्या का भी सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों श्रीमती पुष्पलता तितरे, श्रीमती नीलिमा कामड़े एवं नामदेव बालपांडे का भी शाल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। इसके साथ ही ग्राम मारुड के संगठन अध्यक्ष सुभाष बालपांडे, पिपला संगठन अध्यक्ष राहुल मदनकर, गुजरखेड़ी संगठन अध्यक्ष संदीप घाटोडे तथा भंदारगोंदी संगठन अध्यक्ष सुनील बेलखड़े का स्वागत किया गया।

Related Articles


समारोह में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अगले वर्ष सम्मान के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक सीमा को 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने का संकल्प भी लिया गया, ताकि छात्र-छात्राएं और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम का संचालन विजय घूघुसकर एवं रविन्द्र बावनकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संगठन के सचिव योगीराज वानोडे ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील घाटोडे, अशोक घाटोडे, शांताराम केवटे, खेमराज तितरे, कैलाश सांबारे, विष्णु लेंडे, सुभाष केवटे, मनीष मेटांगले, नरेश वघाले, संजय रेवतकर, भीमराव सांबरे, मनोज घोड़े, महेश साहू, शंकर भद्रे, रेवती घोड़े, रश्मि कलमधाड़ एवं शोभाताई खोड़े सहित समाज के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतिभाओं के सम्मान और शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता का यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

Show More
Back to top button