मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, गांव में मातम

हमीरपुर :तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, गांव में मातम
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रमेश की पत्नी पार्वती गुरुवार सुबह अपने बच्चों शिवेंद्र (10 वर्ष), रुद्रांश (8 वर्ष) और मांडवी (5 वर्ष) के साथ गांव के निकट स्थित अमृत सरोवर तालाब पर कपड़े धोने और स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तीनों बच्चे नहाते समय खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मां ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही थाना बिवांर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छानी बुजुर्ग पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी मौदहा ने भी जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोग स्नान और अन्य घरेलू कार्यों के लिए तालाब का सहारा ले रहे हैं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।