मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्टेट बैंक बैकयार्ड पोल्ट्री प्रदाय योजना से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का नया माध्यम ,विकासखंड पांढुर्णा के 58 हितग्राही लाभान्वित, कम लागत में पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने का अवसर

WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

स्टेट बैंक बैकयार्ड पोल्ट्री प्रदाय योजना से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का नया माध्यम ,विकासखंड पांढुर्णा के 58 हितग्राही लाभान्वित, कम लागत में पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने का अवसर

पांढुर्णा/03 जून 2026/

ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड पांढुर्णा में स्टेट बैंक बैकयार्ड पोल्ट्री प्रदाय योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से विभिन्न ग्रामों के कुल 58 हितग्राहियों को बैकयार्ड पोल्ट्री इकाइयों का वितरण किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 80 डीवीए (Vanaraja) एवं 40 रंगीन चूजे, कुल 120 चूजे प्रदान किए जाते हैं। एक इकाई की कुल लागत 2,225 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 1,669 रुपये अनुदान राशि के रूप में तथा 556 रुपये हितग्राही अंशदान के रूप में शामिल हैं। इस व्यवस्था से ग्रामीण परिवारों को कम लागत में पोल्ट्री व्यवसाय प्रारंभ करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

विकासखंड के जिन ग्रामों में हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है, उनमें पांढुर्णा (9), भूली (3), मारुड (3), राजडोंगरी (5), लांडोरी (2), चिमनखापा (2), खैरिपेका (8), लाम्बा (2), पारड़ी (1), दिघोरी (2), रजाडीखापा (2), मांगुरली (1), मोरडोंगरी (1), लोहरी साहनी (1), जामलापानी (11), पीपलपानी (4) तथा तिगांव (1) शामिल हैं।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेरी विभाग श्री जी एस पक्षवार द्वारा बताया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूती मिल रही है तथा परिवारों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। हितग्राहियों ने इस योजना को आर्थिक रूप से लाभकारी बताते हुए शासन एवं स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बैकयार्ड पोल्ट्री से प्राप्त होने वाली आय ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।