
सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत आज 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
(पत्रकार सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण के अंतर्गत जिले के 658 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, साइबर एवं तकनीकी निगरानी, वीआईपी ड्यूटी, संचार व्यवस्था सहित सिंहस्थ महापर्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।