A2Z सभी खबर सभी जिले कीलखीमपुर

पलिया कलां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा

लखीमपुर खीरी से सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

पलिया कलां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा आप को बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के द्वारा की गई कायराना हरकत के बाद भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है

इसी क्रम में पलिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह तिरंगा यात्रा भाजपा विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास से चलकर शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड माल गोदाम रोड, नगर पालिका रोड होते हुए पुनः भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर समाप्त हुई सुरक्षा की दृष्टि से पलिया कोतवाली पुलिस मौजूद रही

इस यात्रा में भाजपा विधायक रोमी साहनी,नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह,

मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, व समस्त भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!