A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

गया पुलिस के द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन निर्माण बिक्री भंडारण एवम परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने एवम शराब तस्करो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

…………………….प्रेस विज्ञप्ति…………………………………..

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 13.06.2024 कोः-

01. पंचानपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त सबती कुमार, पे0 इन्द्रदेव मिस्त्री, सा0 नसिरपुर, थाना-चंदौती, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पंचानपुर थाना कांड संख्या-62/24, दिनांक 02.02.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022, दर्ज कांड में फरार चल रहा थे, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. विष्णुपद थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त 01.करण कुमार, पे0 राजेन्द्र प्रसाद, सा0 गोबरदाहा, थाना- फतेहपुर 02. ओम प्रकाश साव, पे0 स्व0 नित्यानन्दं साव सा0 रंगबहादुर रोड, थाना- कोतवाली, 03. हर्ष कुमार, पे0 संजीव कुमार, 04. गौरव कुमार, पे0 अखिलेश कुमार, दोनों सा0 गेवाल बिगहा, थाना- रामपुर, 05. सौरभ कुमार, पे0 संजीत कुमार, सा0 मुरारपुर, थाना कोतवाली, 06. चंदन कुमार, पे0 मिठु साव, सा0 मानपुर, 07. रितिक कुमार, पे0 संतोष सिंह, सा0 कुम्हार टोली, दोनों थाना मुफस्सिल, 08. कुंदन कुमार, पे0 विश्वनाथ चौधरी, सा0 बैरागी, थाना-डेल्हा, 09. रोहित कुमार, पे0 शशि प्रसाद साव, सा0 तेलबिगहा, 10. अर्जुन कुमार, पे0 रंजीत प्रसाद साव, सा0 मुरारपुर, दोनों थाना कोतवाली, सभी जिला गया को 0.900 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विष्णुपद थाना कांड संख्या-173/24, दिनांक-13.06.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03. बाराचट्टी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त मकसूद आलम, पे0 स्व0 जगूर आलम,सा0 मानकुम्हारी, थाना- बाराचट्टी, जिला गया को 67.5 लीटर विदेशी शराब एवं 01 बस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या-289/24, दिनांक-13.06.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!