A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने की लोकतंत्र की क्रूर हत्या – बबला शुक्ला

लोकतंत्र सैनानियों (मीसाबंदी) व परिजनो का भाजपा ने किया सम्मान

आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने की लोकतंत्र की क्रूर हत्या – बबला शुक्ला

लोकतंत्र सैनानियों (मीसाबंदी) व परिजनो का भाजपा ने किया सम्मानआपात काल लगाकर कांग्रेस ने की लोकतंत्र की हत्या बबला शुक्ला

बैतूल। 25 जून 1975 आपातकाल कि वह तारीख जिसने लोकतंत्र को कलंकित किया। सरकार के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोगो को मीसाबंदी के तहत जेल भेज दिया गया। भाजपा उस काले दिन की बरसी हर साल मनाते हुए लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान करती है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आपातकाल की बरसी के तौर पर लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल व पुष्पाहार पहनाकर सम्मान किया गया साथ ही साथ उनके परिजनों का भी इस मौके पर सम्मान किया गया स्वागत भाषण देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि आज कांग्रेस भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाती है जबकि 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार ने स्वयं लोकतंत्र की क्रूर हत्या की है। और देश को आपातकाल में झोंक दिया। उस कठीन दौर में लोकतंत्र सैनानी अपने विचारों, राष्ट्र और पार्टी के साथ खडे रहे। मीसा ( मेंटेनेंश ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट ) के तहत 19 माह जेल में रहे इन सैनानीयों का ही संघर्ष है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है। समारोह में अपने स्मरण सांझा करते हुए पूर्व सांसद व लोकतंत्र सैनानी सुभाष आहूजा ने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हाई कोर्ट के निर्णय को ना मानकर पूरे देश पर आपातकाल लगाया हमारे लोकतंत्र के सेनानियों संघर्ष त्याग और दृढ़ता की मिसाल राखी ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का हम सम्मान करते हैं। श्री आहूजा ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाह सरकार ने न्यायालय की बात नहीं मानी अपने चाटुकारों की बात मानकर देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया वह दूर देश के इतिहास को कलंकित करने वाला समय रहा जब पत्रकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया सरकार की खिलाफत करने वालों को जेल में बंद कर दिया गया आज हमारे बीच भले ही लोकतंत्र के सेनानी कम बचे हैं लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए पहले भी दृढ़ता से खड़ा था आगे भी खड़ा रहेगा वही लोकतंत्र सैनानी रामचरित मिश्रा ने कहा कि इतिहास में जाने वाले से ज्यादा इतिहास बनाने वालों की चर्चा होती है आप लोग इतिहास बनाने वाले है। हर कार्यकर्ता के मन में राष्ट्र प्रेम के प्रति जो अग्नि है वह धधकती रहनी चाहिए ऐसी हर कार्यकर्ता से अपेक्षा है और यही हमारा सम्मान है। सामारोह को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए गौरव के पल है वह इन लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और संघर्ष के कारण है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्र के विचार के लिए आपका संघर्ष हम सबको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे बस आप समय समय पर मार्गदर्शन करते रहेगें। अंधकार के उस दौर में लोकतंत्र सैनानीयों ने दीपक जलाया आज वह कमल के रूप में पूरे विश्व में अपनी आभा बिखेर रहा है। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान की प्रति हाथ में लेकर भाषण देते हैं जबकि इतिहास देखें तो हम पाते हैं कि बाबा साहब के संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस ने किया है। आपातकाल में धारा 352 के गलत तरीके से इस्तेमाल का कलंकित उदाहरण है। मीसाबंदी सम्मान समारोह का मंच संचालन कार्यक्रम के जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने किया। वहीं समारोह में आभार जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने व्यक्त किया। सम्मान समारोह में मीसाबंदी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के पश्चात लोकतंत्र सैनानीयों ने विजय भवन के सामने स्थित कुशाभाउ ठाकरे पार्क में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा , प्रकोेष्ठ, नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनका किया सम्मान – मीसाबंदी (लोकतंत्र सैनानी) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ,वरिष्ठ नेता महेन्द्र भार्गव, मोतीलाल कुशवाह, व उनके परिजन पार्वती बाई मानकर, मीरासे बहन जी, जितेन्द्र कपूर, मनीष खंडेलवाल, रतन गुगनानी, मनप्रीत सिंह वालिया, दिनेश साहू, रमेश मेहतो, योगेश , योगेश झारिया, यविन्द्र जैन, प्रवीण शिवहरे, अशोक परिहार, संजय मंडले, टिकाराम मंडले, कल्पेश मंडले इत्यादि प्रमुख है।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!