A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगजनी: रामपुर में हुई अगलगी की भीषण घटना में 19 परिवार के 25 घर समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर खाख

आगजनी: रामपुर में हुई अगलगी की भीषण घटना में 19 परिवार के 25 घर समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर खाख

छातापुर प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड 9 स्थित प्रतापनगर गांव में सोमवार को दोपहर में हुई अगलगी की भीषण घटना में 19 परिवार के 25 घर समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वही आगजनी की इस घटना में

आधा दर्जन बकरी, चार मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। वही एक मवेशी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है की प्रतापनगर गांव के वार्ड 9 स्थित यादव टोला निवासी रामानंद यादव के घर में सोमवार को दिन के 1 बजे आग लग गई। जिससे टोले में अफरा तफरी मच गया। क्योंकि जिस समय आग लगी उस समय टोले के अधिकांस पुरुष अपने अपने खेतों में फसल कटाई और तैयारी के कार्य में लगे हुए थे। इस दरम्यान इधर आग लग गई। रामानंद यादव के घर से सुलगी आग पछुवा हवा के झोंको के कारण काफी तेजी से सुलगते हुए एक एक कर टोले के दो दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश में ले लिया। तकरीबन दो घंटे तक चले आग के तांडव में पीड़ित परिवार सिर्फ अपनी और अपने परिजनों के जान ही बचा पाये। घटना के बाद अग्नी पीड़ितों के बीच हाहाकार मच गया है। सुचना के बाद अररिया जिले से दो बड़ी दमकल के अलावे छातापुर थाना से दो छोटी और भीमपुर थाना से एक छोटी दमकल मौके पर पहूंचा। जहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण का प्रयास शुरू किया गया। पछुआ हवा के बीच भारी मशक्कत से आग पर काबु पा लिया गया। इस दौरान ग्रामीण कई पंप सेट से भी आग को काबू करने के जुटे दिखे। जानकारी के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. हासिम, महेंद्र मंगरेता सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहूंचे और घटना की सुचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। सुचना के बाद छातापुर थाना के पुअनि प्रज्ञा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद सीओ कुमार राकेश राजस्व कर्मी के साथ स्थल पर पहूंचे और नुकसान का विस्तृत रूप से जायजा लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल राहत प्रदान करने की कवायद शुरू की गई। पीड़ित परिवारो ने बताया कि आग के रौद्र रूप के कारण वे लोग सिर्फ अपनी जान ही बचा पाये। इस घटना में घर सहित सारी संपत्ति जलकर खाक हो गया। अगलगी में दो बाइक भी जल गए। जबकि आधा दर्जन बकरी, चार मवेशी की झुलसकर मौत हो गई । वही एक बाछी गंभीर से जख्मी हो गया। जबकि कई कृषि यंत्र, नगदी, जेवरात, कागजी दस्तावेज, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, कई पंपसेट सहित सभी घरेलु सामग्री जलकर नष्ट हो गए। बताया गया है की अधिकांश अग्निपीड़ित परिवार कृषक हैं। जिसमें रामानंद यादव, महेंद्र यादव, दूर्गानंद यादव, संजय यादव, पवन यादव, लालो यादव, अनिल यादव, जयकुमार यादव, उर्वशी देवी, विकास कुमार, दीपक कुमार, मीट्ठू कुमार, विमला देवी, फुलचंद यादव, राजकुमार यादव, गयानंद यादव, योगेंद्र यादव, दयानंद यादव, सुलेखा देवी के नाम शामिल हैं। इस बाबत सीओ कुमार राकेश ने बताया कि 19 परिवार के घर जले हैं। अग्नीपिडीतों को तत्काल पोलिथीन सीट व सुखा राशन दिया गया है। तत्काल राशि चेक के माध्यम से देने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, अग्नी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश दिखें। पीड़ितों ने कहा की दिल की अरमान आंसुओ में बह

गए।

Related Articles
  1.  रिपोर्टर अवेश आलम

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!