
जशपुर : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने संयुक्त मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने का मांग भी किया गया।ज्ञात हो की संयुक्त मंच के बैनर तले प्रदेश स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आव्हान पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थित हड़ताली चौक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भारी संख्या में उपस्थित हो हल्ला बोल किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने 8 सूत्रीय मांग को प्रमुखता से रख इसे पूरा करने राज्य और केंद्र की सरकार से बार बार अपील किया।जिसके उपरांत संयुक्त मंच के पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं ने जशपुर कलेक्ट्रेड पहुंच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।धरना प्रदर्शन के दौरान उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष कविता यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है,हमलोग की सभी मांगें जायज है जिसे राज्य की विष्णु सरकार और केंद्र की मोदी सरकार से पूरा करने का मांग किया जा रहा है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शिक्षा कर्मियों, पंचायत कर्मियों की तरह नीति निर्धारण कर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे एवं नर्सरी शिक्षक के पद पर उन्नयन किया जावे। आज का प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया गया है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं। श्रीमती रोपनी भगत परियोजना अध्यक्ष सन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होगी,अभी सांकेतिक रूप में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग शासन प्रशासन से किया जा रहा है। दिलासों कुजूर परियोजना अध्यक्ष केराडीह ने कहा कि समाजिक सुरक्षा के रूप में आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 05 लाख ग्रेज्युवेटी और 10000/- मासिक पेंशन इसी तरह से सहायिकाओं को इसका 85 प्रतिशत के अनुपात में रूपये 04 लाख 25 हजार ग्रेज्युवेटी और 08 हजार 05 सौ मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ देने हेतु नीति निर्धारण किया जावे। रूपा मिंज सहायिका ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता सहायिकाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया जावे।गरम खाना बनाने हेतु प्रत्येक केन्द्र में गैस सिलेण्डर प्रदाय किया जावे और खाली होने पर रिफिलिंग विभाग की ओर से किया जावे।
शहर में निकाला गया रैली
5 हजार से भी ज्यादा संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओ ने अपनी मांग को लेकर शहर में रैली निकाला,इस दौरान हम सब एक हैं और हमारी मांगे पूरी करो संबंधी नारे भी लगाए गया।यह रैली रणजीता स्टेडियम,बालाजी मंदिर,महाराजा चौक,बस स्टैंड दरबारी टोली होते हुवे जशपुर कलेक्ट्रेड के पास पहुंची।जहां विधिवत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।संयुक्त मंच के बैनर तले इन 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने किया गया अपील
1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शिक्षा कर्मियों, पंचायत कर्मियों की तरह नीति निर्धारण कर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे एवं नर्सरी शिक्षक के पद पर उन्नयन किया जावे।
2. शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने तक श्रम कानून के तहत न्यूनतम पारिश्रमिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता को कम से कम प्रतिमाह 21000/- और सहायिका बहनों को कार्यकर्ता के मानदेय 21000/- का 85 प्रतिशत राशि 17850/- स्वीकृत किया जावे।
3. मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को निःशर्त पूर्ण आंगनबाड़ी बनाया जावे। तब तक समान काम का समान वेतन दिया जावे।
4. समाजिक सुरक्षा के रूप में आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 05 लाख ग्रेज्युवेटी और 10000/- मासिक पेंशन इसी तरह से सहायिकाओं को इसका 85 प्रतिशत के अनुपात में रूपये 04 लाख 25 हजार ग्रेज्युवेटी और 08 हजार 05 सौ मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ देने हेतु नीति निर्धारण किया जावे।
5. सुपरवाईजर के रिक्त शत प्रतिशत पदों पर कार्यकर्ता को बिना उम्र बंधन और परीक्षा के सीधे पदोन्नति दिया जावे। इसी तरह कार्यकर्ता के रिक्त शत् प्रतिषत पदो पर सहायिकाओं को पदोन्नत किया जावे और इस हेतु विभागीय सेवा भर्ती नियम में आवश्यक संशोधन किया जावे।
6. क्रेश कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता के पद पर समायोजित किया जावे।
7. कार्यकर्ता सहायिकाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया जावे।
- 8. गरम खाना बनाने हेतु प्रत्येक केन्द्र में गैस सिलेण्डर प्रदाय किया जावे और खाली होने पर रिफिलिंग विभाग की ओर से किया जावे