A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा से बङी खबर – फेसबुक से हुई दोस्ती, प्रेमी ने बनाएं संबंध, फिर कर दिया दोस्त के हवाले !

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार करना पड़ा महंगा,

यह पूरा मामला शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। जहां अनंतपुर निवासी एक युवती ने गत दिनों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट में युवती ने पुलिस को बताया कि साल
2018 में फेसबुक के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। वह युवक गुजरात में रहता था। बातों का सिलसिला तरकीबन 2 सालों तक चला। साल 2020 में युवक मुझसे मिलने रीवा आ गया। जहां उसकी पहली बार फेस टू फेस मुलाकात हुई। पीड़िता का आरोप है कि उक्त प्रेमी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। यह सिलसिला साल 2022 तक चला। जब गुजरात निवासी युवराज सिंह के सामने युवती ने शादी की बात रखी तो प्रेमी युवक ने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो उसके दोस्त शिवम पटेल के पास है।
जिससे उसे कम्प्रोमाइज करना होगा। जब युवती उक्त युवक के पास उस अश्लील वीडियो को डिलीट करने की बात कहीं तो उसने भी युवती को वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाएं। जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो युवती ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिस पर शिवम पटेल ने का अश्लील वीडियो लड़की के परिजनों को भेज दिया। जिस पर परिजनों ने संबंधित थाने में पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।एक आरोपी गिरफ्तार पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और रीवा निवासी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गुजरात निवासी युवराज सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पूरे मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि युवती की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध 376 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस पर शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवराज सिंह को जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!