A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*◼️पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा अटेर में दीवार लेखन किया* *◼️एक बार फिर से मोदी सरकार और इस बार 400 पार, यहीं हम सभी का संकल्प है : अरविन्द भदौरिया* *भिण्ड।* भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेर के मड़ियाखेड़ा चौराहा पर पहुंचकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दीवार लेखन कार्य किया। पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने दीवार लेखन करते हुए फिर मोदी सरकार और कमल का फूल अपने हाथों से बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से जागृत किया। पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो अभियान के तहत कहा कि यह दीवार लेखन कार्य प्रत्येक बूथ केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, ताकि हमारा प्रचार प्रसार आगे बढ़े और सभी मतदाताओं के हृदय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि अटेर के विकास की दिशा में हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कांग्रेस को मुक्त करते हुए केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं है न कोई नीति है मात्र जनता को झूठ बोलकर गुमराह करते हुए अटेर का चुनाव उन्होंने षड्यंत्र रूप से चुनाव जीता, लेकिन अब हमें लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कमल का फूल खिलाए और अटेर के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें। पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि अटेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी के साथ में चट्टान और ढाल बनकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर पार्टी को जिताने के लिए कार्य करेंगे, किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, मंडल अध्यक्षों में शैलेंद्र पालीवाल, संतोष सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राय सिंह नरवरिया, लालजी सिंह नरवरिया, गुरूदेव सिंह नरवरिया, राजीव भदौरिया, संतोष सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्तां व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहीं।

*◼️पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा अटेर में दीवार लेखन किया*

*◼️एक बार फिर से मोदी सरकार और इस बार 400 पार, यहीं हम सभी का संकल्प है : अरविन्द भदौरिया*

*भिण्ड।* भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेर के मड़ियाखेड़ा चौराहा पर पहुंचकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दीवार लेखन कार्य किया। पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने दीवार लेखन करते हुए फिर मोदी सरकार और कमल का फूल अपने हाथों से बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से जागृत किया। पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो अभियान के तहत कहा कि यह दीवार लेखन कार्य प्रत्येक बूथ केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, ताकि हमारा प्रचार प्रसार आगे बढ़े और सभी मतदाताओं के हृदय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा जागृत हो सके। उन्होंने कहा कि अटेर के विकास की दिशा में हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कांग्रेस को मुक्त करते हुए केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विचार नहीं है न कोई नीति है मात्र जनता को झूठ बोलकर गुमराह करते हुए अटेर का चुनाव उन्होंने षड्यंत्र रूप से चुनाव जीता, लेकिन अब हमें लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए कमल का फूल खिलाए और अटेर के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें। पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि अटेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी के साथ में चट्टान और ढाल बनकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर पार्टी को जिताने के लिए कार्य करेंगे, किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, मंडल अध्यक्षों में शैलेंद्र पालीवाल, संतोष सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राय सिंह नरवरिया, लालजी सिंह नरवरिया, गुरूदेव सिंह नरवरिया, राजीव भदौरिया, संतोष सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्तां व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहीं।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!