
मथुरा/ सामाजिक कार्यकर्ता और भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा देवी सिंह के नाम पर मथुरा में किसी सड़क, चौराहे का नाम करण की मांग की है। इतिहास के जानकार श्री तोमर ने कहा कि राजा देवी सिंह का जन्म मथुरा के राया के गांव अचरु में गोदर (गोदारा) गौत्र के जाट परिवार में हुआ था। राया क्षेत्र को स्थानीय भाषा मे गोदरपट्टी बोलते हैं। बताते हैं कि राया को उनके पूर्वज रायसेन गोदर जी ने ही बसाया था। अंग्रेज लेखक एफएस ग्राउस द्वारा लिखित मथुरा मेमोरियर नामक पुस्तक में उल्लेख है कि अंग्रेजों ने राजा देवी सिंह को 15 जून 1857 में राया कोतवाली में फांसी पर लटका दिया था। श्री तोमर ने कहा कि राया 1857 की क्रांति का गवाह रहा है। जिस समय भारत की जनता के मन में अंग्रेजों की दासतां से मुक्त होने के लिए क्रांति की ज्वाला भड़क रही थी। उसी दौरान राया के राजा देवी सिंह ने खुद को स्वतंत्र शासक घोषित कर दिया था, बल्लभगढ के राजा नाहर सिंह ने दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह जफर से कहकर देवी सिंह को राजा की मान्यता दिलाने में मदद की थी। राजा घोषित होने के बाद उन्होंने जेल बंदियों की नियुक्ति की। क्रांति के दौरान सैनिकों के साथ उन्होंने सरकारी दफ्तर, इमारत, पुलिस चौकियां सब अपने कब्जे में ले लिए थे। राया कोतवाली को सात दिन तक घेरे रखा। नतीजा यह हुआ कि राजा देवी सिंह के विद्रोह से अंग्रेजों की सल्तनत हिल गई।
अंग्रेज कलेक्टर थोर्नबिल मथुरा से भेष बदलकर आगरा भाग गया था। मथुरा क्षेत्र की ब्रिटिश आर्मी भी बागी हो गयी।एक जाट सैनिक ने अंग्रेज अफसर लेफ्टिनेंट बर्टन का वध कर दिया। देवी सिंह को जन समर्थन से परेशान ब्रिटिश हुकूमत ने हालात नियंत्रित करने के लिए कोटा से फौज बुलाई। उन्होंने कहा कि कलक्टर हिल ने कोटा की फौज आने के बाद कैप्टन डेनिश के साथ अभियान चलाकर धोखे से राजा देवी सिंह को पकड़ लिया। उन्हें सहयोगीयों के साथ 15 जून फांसी दी गयी थी जंग-ए-आजादी के महानायक का स्मारक अब राया कोतवाली में धूल फांक रहा है। जिस स्थान पर उन्हें फांसी पर लटकाया गया था, वह स्थान आज भी उपेक्षित है। मांग करने बालों में डा सतीश चन्द्र, प्रेम सिंह सिकरवार,हरपाल सिंह परिहार, राधेश्याम सिकरवार, सोनवीर सिंह, पंचम सिंह पचहरा, हरिओम सिंह परिहार, महताब सिंह , महेश प्रधान, सोहन सिंह सिकरवार, भरत सिंह, ओमवीर सिंह, बच्चू सिंह, अंतराम सिंह, हीरा सिंह चौधरी, रमेश चंद्र उपाध्याय, विनय सिंह तोमर, भूदर सिंह, करन सिंह, सोरन सिंह, ओंकार सिंह, कन्हैया आदि रहे।
राजकुमार गुप्ता
जिला संवाददाता मथुरा