A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेश

कानपुर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं

*कानपुर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं*

*आपको जितना चिल्लाना है चिल्लाओ रोजगार नहीं मिलेगा*

*जातीय जनगणना, आर्थिक सर्वे से ही होगी देश की प्रगति*

जन एक्सप्रेस । विनीत सिन्हा
कानपुर नगर।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानपुर पहुंचे। घंटाघर चौराहे पर राहुल ने जनसभा की। जिसमें अंबानी-अडाणी के नाम पर सरकार को घेरा। नौकरी और पेपर लीक के नाम पर भी जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी की यात्रा का बुधवार को 39वां दिन है। जबकि यूपी में यात्रा का छठा दिन है। कानपुर में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कार्यकर्ता ने जोश भरी महिलाओं ने नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में कनपुरिया जोश दिखा। राहुल का घंटाघर आते समय पहले झाड़ी बाबा पड़ाव से यहां तक बीच में 40 से अधिक जगह स्वागत किया गया।
घंटाघर चौराहे पर जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में दलित, आदिवासी, माइनॉरिटी और पिछड़े वर्ग की कोई भागीदारी नहीं है। जातीय जनगणना के लिए बड़ा क्रांतिकारी कदम उठाना जरूरी है। आपको जितना चिल्लाना है चिल्लाओ रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है, भर्ती के नाम पर पेपर लीक कराए जा रहे हैं।
*राहुल गांधी और अजय राय की होर्डिंग में दिखा महाभारत का दृश्य*
राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी और अजय राय की होर्डिंग में महाभारत का दृश्य दिखाया। इस होर्डिंग में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। राहुल गांधी को महाभारत के समय के भगवान श्रीकृष्ण और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। राहुल गांधी श्रीकृष्ण की तरह रथ के सारथी बने हैं, जबकि अजय राय अर्जुन की तरह धनुष-बाण लेकर पीछे बैठे हैं।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!