A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन*

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन*

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां – जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक कल 26अक्टूबर 2025 दिन रविवार को गौधाम जड़खोर में आयोजित किया गया ! कामां के खेमराज खंडेलवाल मातुकी वाले ने बताया की प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह को आकर्षित बनाने हेतु आयोजन स्थल पर उपस्थित बंधुओं के द्वारा लकी ड्रा निकाला गया जिसमें आकर्षित उपहार भेंट किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप मे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी संतोष कुमार खंडेलवाल ऐंचवाडा वाले निवासी जयपुर के सौजन्य से प्रथम पुरस्कार विजेता को प्रदान की गयी ! तथा खंडेलवाल मित्र मण्डल कामां के सम्माननीय पदाधिकारी गिरधारी खण्डेलवाल (टोनू खंडेलवाल) के अनुसार कामां के मातुकी वालो की तरफ से टोटल 125 गिफ्ट प्रदान की गई! कार्यक्रम में डीग, नगर, गोपालगढ़,पहाड़ी, सीकरी, कामां ,जुरेहरा के प्रतिभाशाली बच्चों को दुप्पटा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत संत सुन्दरदास की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर ध्वज गान से किया गया तत्पश्चात अतिथि स्वागत ,प्रतिभाओं का सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात ड्रा गिफ्ट वितरण कार्यक्रम हुआ ! कार्यक्रम का समापन स्वभोज से हुआ !

कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, प्रहलाद खंडेलवाल ट्रस्ट अध्यक्ष भरतपुर,लता खंडेलवाल महिला जिलाध्यक्ष डीग,सतीश तमोलिया अखिल भारतीय खण्डेलवाल महासभा जयपुर खेमराज खण्डेलवाल,कार्यकारी जिलाध्यक्ष,मनीष तमोलिया जिला अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन डीग,चेतन खण्डेलवाल दिल्ली मंडल महामंत्री बी जे पी दिल्ली तथा कामां, डीग,कुम्हेर, जुरेहरा, पहाड़ी, सीकरी आदि खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष, पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी,महिलाएं, पुरुष,बच्चे सहित समाज के गणमान्य समाजबंधु मौजूद रहे !

Show More
Back to top button