A2Z सभी खबर सभी जिले की

काशीराम गोदारा ने की जनसुनाई।

http://मोहरसिंह नोहर,जिला,हनुमानगढ़,राजस्थान। …………………………………. भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशी राम गोदारा ने नोहर निवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई पानी संबंधित विभिन्न समस्याओं से काशीराम गोदारा को अवगत करवाया श्री गोदारा ने मौके पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान के लिए कहा । किसानों ने पूर्व में श्री गोदारा द्वारा करवाए गए कार्यों के लिए श्री गोदारा का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। श्री गोदारा ने कहा कि जन हितैषी हमारी भाजपा सरकार के माध्यम से किसानों की हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर नोहर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बेनीवाल, शैलेंद्र वर्मा सहित विभिन्न नहरों व माइनरो के अध्यक्ष चेयरमैन, सरपंच पूर्व सरपंच जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!