A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सीएम योगी बोले- घटना की तह तक जाएगी सरकार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

सीएम योगी बोले- घटना की तह तक जाएगी सरकार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।

हाथरस जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर*
जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं।

जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं@myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP

— DM Hathras (@dm_hathras) July 2, 2024

*ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण: सीएम योगी*

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सीएम योगी सामने आए। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पूरी घटना की तह तक जाएगी। विपक्ष के लोगों के आरोपों पर कहा कि ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भारत सरकार और राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!