A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा में बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ सड़क हादसा ,एक की मौत नौ घायल

संवादाता ,श्रवण कुमार मद्धेशिया / सुरेश चन्द गांधी

कुशीनगर /हाटा , नगर पालिका हाटा के गोपालपुर  बिरैचा में हुआ सड़क हादसा जिसमे गोपालगंज बिहार के ग्राम खरहरवा थाना उचका गांव तीन से बस सें दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन के लिए गयें थें रविवार को शाम करीब 05 बजें शाम वापस आतें समय उनमें से एक बस संख्या BR 28 P 1804 जो अयोध्या सें दर्शन कर वापस बिहार जा रही थी कि NH 28 पर हाटा नगर के गोपालपुर बिरैचा के पास एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें लगी। जिसमे अभिराज कुमार पुत्र चंद्र शेखर सिंह निवासी भवानी गंज थाना माझा जनपद गोपालगंज, इंदू देवी निवासी खरहरवा थाना उचका गाव जिला गोपालगंज, विशाल कुमार खरहरवा गोपालगंज, संजीव सिंह, संजय कुमार, पंकज कुमार, निवासी गण खरहरवा गोपालगंज, शम्भू कोरवा, गोपालगंज, अशोक सिंह, खरहरवा गोपालगंज, मीरा देवी, विंदा देवी, गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना पर तत्काल अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही मय पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजवाया। जिसमें सें इलाज के दौरान पंकज सिंह पुत्र स्व० दीनानाथ सिंह निवासी खरहरवा थाना उचका गांव गोपालगंज बिहार की मृत्यु हो गई तथा करीब 09 लोग गंभीर रूप से घायल है जिसमें सें गंभीर रूप सें चोटिल 05 लोगों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक क शव को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!