A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न हो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दो बूँद ज़िंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर में पोलियो ड्राप पिलाकर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2008 से आज तक पोलियो मुक्त बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो बूथ में जाकर दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें और देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को पोलियो ड्रॉप और वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से प्रदेश में शुरू किये जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ विभाग का अमला घर-घर जाकर दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीनेशन के साथ-साथ अन्य जाँच भी की जाएगी और आवश्यकतानुसार उपचार के व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिक सहयोग दें। उपचार की व्यवस्था के लिए पर्याप्त अधोसंरचना और मैनपॉवर की व्यवस्था शासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपचार की व्यवस्था के संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम और उचित आहार को शामिल करें। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षारत चिकित्सकों से अपील की है कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने में आगे आयें। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम पोलियो से मुक्त हैं। इस अवस्था को बनाये रखने के लिए सतत सजग और सचेत रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य विभाग का अमला सतत कार्य कर रहा है इस अभियान में सभी नागरिकों के सहयोग की ज़रूरत है। प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को लक्षित किया गया है।अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 27,271 टीमों द्वारा 1 करोड़ 28 लाख घरों का भ्रमण कर, बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। प्रदेश में आयोजित मेला स्थलों, बजारों, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड इत्यादि स्थलों पर पोलियो दवा पिलाने हेतु 1,237 ट्रांजिट बूथ स्थापित किये गये है। साथ ही एक भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित ना रहे इसको ध्यान में रखते हुये हाई रिस्क क्षेत्रों (यथा- ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी एवं झुग्गी बस्तियों) में 500 मोबाईल टीम की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अभियान के लिये 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!