A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: जिला अस्पताल में शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती तीन माह के शिशु की मौत पर परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इस पर मौके पर पुलिस टीम बुलानी पड़ी। हालांकि बाद में किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
अचानक तबीयत खराब होने पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन निवासी पंकज उपाध्याय ने अपने तीन माह के पौत्र अथर्व को जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह भर्ती कराया। उसे बार-बार उल्टी व दस्त हो रहे थे। इससे पहले उसे ओपीडी में एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने स्थिति नाजुक होने की बात कहते हुए इमरजेंसी वार्ड में ले जाने का सुझाव दिया। बताया जाता है कि इमरजेंसी वार्ड में बच्चे को वीगो लगाने के लिए नस नहीं मिल रही थी।
इस बीच हालत गंभीर होते देख चिकित्सक ने नवजात को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि जब तक परिजन अथर्व को लेकर रवाना होते तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि वीगो लगाने में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते उसकी मौत हुई है। परिजनों के हंगामे की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि समझा- बुझाकर मामला शांत कराया गया। बच्चे की मौत संभवत: निमोनिया के चलते हुई है। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!