

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम प्रधान के बेटे की बारात में शामिल होकर बाइक से गांव वापस लौट रहे युवक को गांव के तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर बांकी मार्ग में चार पहिया वाहन सामने लगाकर रोक लिया और कनपटी में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर जमकर पीटा और भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विदोखर पुरई निवासी संजय निषाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह गत 3 जनवरी को ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आया था। शादी में शामिल होने के उपरांत रात 12:30 बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था बाकी मार्ग में कॉलेज के समीप गांव निवासी नीरज, सचिन कुशवाहा, सोनू ने अपने साथियों के साथ बीच सड़क पर चार पहिया वाहन सामने लगाकर रोक लिया और कनपटी में तमंचा अडाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा जिससे वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है।