A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

सरकारी अस्पतालों में बनेंगे ओआरएस कॉर्नर

जिला संवाददाता

सरकारी अस्पतालों में बनेंगे ओआरएस कॉर्नर

 

अलीगढ़ अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ . मोहन झा ने बुधवार को पं . दीनदयाल अस्पताल और जिला अस्पताल मलखान सिंह का निरीक्षण किया । कहा कि स्टाफ को गर्मी के मौसम में विशेष प्रशिक्षण दिया जाए । अस्पतालों में जल्द ही ओआरएस कॉर्नर बनाए जाएं । जिससे मरीज व तीमारदार इसका लाभ ले सकें । उन्होंने दोनों अस्पतालों में गर्मी में होने वाले रोगों के इलाज की तैयारियों का जायजा लिया । दवा , ओआरएस व सहायक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए । कहा कि सभी उपकरण और मशीनों का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाए कि वह उपयोग करने की हालत में हैं या नहीं । इसके अलावा वार्डों में खराब बिजली उपकरणों को सही कराने के निर्देश दिए । अस्पताल में लगे एसी- कूलर , पंखों की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । अस्पताल परिसर में पौधे लगाकर छायादार स्थान बढ़ाने व मरीजों व तीमारदारों के बैठने के स्थानों पर शेड लगाने के लिए भी कहा

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button